Asarfi

Ballia : बलिया में 2 नगरपालिकाओं व 10 नगर पंचायतों में सभासद नामित, विकास कार्यों को मिलेगी गति

width="500"

बलिया। शासन के निर्देश पर राज्यपाल द्वारा जनपद की दो नगरपालिकाओं एवं 10 नगर पंचायतों में निर्दिष्ट सदस्यों (सभासदों) को नामित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद स्थानीय निकायों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि नामित सभासद स्थानीय समस्याओं को उठाने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे वार्डों में आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई के कार्यों में गति आएगी। इसी क्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने नामित हुए सभासदों के घर जाकर उनको सम्मानित किया।

नपा बलिया में रवि, अजीत, रीना, हृदय और सुमन सभासद नामित
नगरपालिका बलिया में रवि सोनी पुत्र उमेश प्रसाद वार्ड नंबर 14 बेदुआं, अजीत वर्मा पुत्र स्वामीनाथ, वार्ड नंबर पांच अमृतपाली, रीना पांडेय वार्ड नंबर 22 सतनी सराय, हृदय नारयण गुप्ता वार्ड नंबर 13 रामपुर उदयभान और सुमन सिंह आवास विकास कालोनी को सभासद नामित किया गया है।

नपा रसड़ा में संदीप, निर्मल, लवकुश, सतीश और माया हुए नामित
नगरपालिका रसड़ा में संदीप सोनी स्टेशन रोड रसड़ा, निर्मल पांडेय बड़की बउली, लवकुश मद्धेशिया उत्तरपट्टी, सतीश सिंह, बनियाबांध और माया कसेरा गौरेया स्थान को सभासद मनोनीत किया गया है।

बिल्थरारोड में सुशीला, सीमा और अमित हुए नामित
नगर पंचायत बेल्थरारोड में वार्ड नंबर एक निवासी सुशीला देवी, वार्ड नंबर नौ निवासी सीमा राजभर, वार्ड नंबर दस निवासी अमित जायसवाल को सभासद नामित किया।

नगरा में नामित हुए ये सभासद
नगर पंचायत नगरा में वार्ड नंबर नौ निवासी कैलाश बिहारी सिंह वार्ड दस निवासी जयप्रकाश जायसवाल, नगरा निवासी रविंद्र प्रसाद राजभर को सभासद नामित किया है।

सिकंदरपुर में नामित हुए सभासद
नगर पंचायत सिकंदरपुर में बड्ढा मोहल्ला निवासी श्रीकांत राम, भीखपुरा निवासी अमित कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 14 निवासी चंदन कुमार सोनी को सभासद मनोनीत किया है।

चितबड़ागांव के नामित सभासद
नगर पंचायत चितबड़ागांव में चितेश्वर नगर निवासी सुनील कुमार सिंह, गांधी नगर निवासी रामप्रकाश गुप्ता गोखले नगर निवासी संगीता देवी को सभासद मनोनीत किया है।

रतसरकला में मनोज, सुनैना व विजय हुए नामित
नगर पंचायत रतसर कला में लक्ष्मीबाई नगर निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र शमशेर सिंह, शिवपुरी निवासी सुनैना देवी पत्नी प्रदीप गोंड, बीकाभगत के पोखरा निवासी विजय गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता को सभासद मनोनीत किया।

बांसडीह में ये हुए नामित
नगर पंचायत बांसडीह में पश्चिम टोला निवासी तेजबहादुर, वार्ड नंबर हजाम बस्ती निवासी दुर्गेश कुमार मिश्र, उत्तर टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह को सभासद मनोनीत किया।

मनियर मे नामित हुए सभासद
नगर पंचायत मनियर में वार्ड 13 निवासी कमलेश कुमार उपाध्याय पुत्र श्रीराम जन्म उपाध्याय, वार्ड सात निवासी दिलीप कुमार सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह, वार्ड नौ निवासी अमृता देवी पत्नी शांतिभूषण मानिक को सभासद मनोनीत किया।

रेवती में ये हुए नामित
नगर पंचायत रेवती तुरहा टोली निवासी कौशल कुमार राम पुत्र सुरेंद्र तुरहा, उत्तर टोला निवासी पृथ्वी नाथ पांडेय और गुप्तेश साहनी को सभासद मनोनीत किया गया है।

सहतवार में दिलीप, रामकुमार, शंभू हुए नामित
नगर पंचायत सहतवार में रेलवे स्टेशन निवासी दिलीप कुमार गुप्ता, नगर पंचायत सहतवार में रेलवे आर्य समाज रोड निवासी रामकुमार वर्मा, उत्तर टोला निवासी शंभू सिंह को सभासद मनोनीत किया।

बैरिया में पार्वती, निशांत व जितेंद्र हुए नामित
नगर पंचायत बैरिया में वार्ड 13 निवासी पार्वती देवी पत्नी राजेंद्र पासी, मिश्र के मठिया निवासी निशांत मिश्रा, वार्ड नंबर 15 निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा को सभासद मनोनीत किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *