Ballia : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में शोकसभा आयोजित

रसड़ा (बलिया)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के उपरांत गांधी पार्क रसड़ा में रविवार को एक शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिलाध्यक्ष परशुराम ने किया। शोकसभा में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष परशुराम ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी उनकी बेदाग छवि गहन ज्ञान और विनम्रता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन देश और कांग्रेस दोनों के लिए अपूरणीयक्षती है। वहीं विशाल चौरसिया ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के एक ऐसे आदर्श पुरुष थे जिनका जीवन सादगी ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है। प्रदेश सचिव मकसूद आलम अंसारी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर अपनी विद्वता और सेवा भावना से देश का नेतृत्व किया। उन्होंने न केवल भारत के आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि अपनी राजनीति से लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षती है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रताप जायसवाल ने किया। शोकसभा में शिवजी तिवारी, महावीर बरनवाल, शेषनाथ, सत्यजीवन, मुमताज, बेचन प्रसाद, शिशिर अग्रवाल, शक्ति सिंह, आदित्य, तारकेश्वर, पूर्व प्रधान सत्यनारायण, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।
शिवानन्द वागले

