Asarfi

Ballia : सीडीओ ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया औचक निरीक्षण

width="500"

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) 2026 के तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों (बूथों) का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बीएलओ द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों के प्रपत्र फॉर्म 6, 7 और 8 के रजिस्टरों की गहनता से जांच की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम, फोटो अथवा पते से संबंधित त्रुटियों के सुधार के लिए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


सीडीओ ने सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति भी जांची। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ निर्धारित समय पर उपस्थित पाए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि अभियान अवधि में तय समय तक अनिवार्य रूप से बूथ पर मौजूद रहकर आमजन की सहायता करें। इस मौके पर सीडीओ ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर अपील की कि वे अपने मताधिकार के महत्व को समझें और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने बताया कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।


सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान दिवस उत्साहपूर्वक संचालित किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *