
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव की एक महिला ने 16 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दिया था कि तीन युवकों ने उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की हैं, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। महिला ने अपने तहरीर में लिखा है कि मेरा विवाद गांव के ही मेरे पट्टीदार से चल रहा हैं, जिसमें न्यायालय में मुकदमा चल रहा हैं और जिसकी विवेचना मनियर पुलिस कर रही हैं। 30 सितंबर से तीन युवकों की फेसबुक आइडी से एवं न्यूज पोर्टल पूर्वांचल प्रेस पर उपरोक्त युवकों द्वारा अपमानजनक चारित्रिक टिप्पणी की गई हैं, जिससे मैं मानसिक व सामाजिक रूप से आहत हुं व इससे मेरी जान भी जा सकती हैं। महिला ने युवकों द्वारा की गई टिप्पणियों का दस्तावेज बनाकर तहरीर के साथ दिया दिया था, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में उन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
उद्देश्य कुमार सिंह

