
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 फरवरी को शाम करीब 7.30 बजे घर से बाहर अपनी बहन के साथ शौच करने गई थी, तभी रोशन यादव पुत्र विक्रम यादव, रोहित यादव पुत्र भरत यादव, लल्लू यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, राजू यादव पुत्र छोटे लाल यादव व एक युवक नाम पता अज्ञात निवासीगण बहादुरपुर कारी थाना गड़वार जनपद बलिया मेरी पुत्री को जबरदस्ती उठाकर एकांत में ले गए और असलहा से डराते हुए मुंह बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इसके बाद गाली गलौज देते हुए मारा पिता व जान से मारने की धमकी भी दिया। तहरीर के आधार पर बुधवार को थाना गड़वार में रोशन यादव, रोहित यादव, लल्लू यादव, राजू यादव और एक युवक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुयी है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा…
एसपी ओमवीर सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोग नामजद हैं और एक अज्ञात है। उन्होंने बताया कि घटना 15 फरवरी की शाम की है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि वे पीड़िता से बात करेंगे और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

