Ballia : कैबिनेट मंत्री सजय निषाद का बयान, सेनानियों के साथ जनपदवासियों का अपमान : बोले सुशील पांडेय

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा बलिया जनपद के सम्बन्ध में किए गए अशोभनीय टिप्पणी पर बलिया को लोगो में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस को एक बयान जारी कर मंत्री संजय निषाद के टिप्पणी बागी बलिया के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियांे के साथ साथ जनपदवासियों का अपमान बताया।
सपा प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि यह टिप्पणी किसी दल और व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि बलिया के मान सम्मान पर है। इसकी निन्दा जितनी किया जाय वह कम ही है। बीजेपी सरकार में गलत बयानी की होड़ मची है। चर्चा में बने रहने के लिए उल जलूल बयान देना इस सरकार का शौक हो गया है।
ऐसे मंत्रियों को एक मिनट भी संवैधानिक पद पर नहीं रखना चाहिए। कहा कि जनपद के बीजेपी नेताओं को भी संजय निषाद के खिलाफ खुल कर आना चाहिए अन्यथा बलिया के लोगों से वोट नहीं मांगना चाहिए। समाजवादी पार्टी राज्यपाल से संजय निषाद को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करती है।

