Ballia : भाजपा नेता के ट्यूबवेल घर का ताला तोड़कर मोटर पंप चोरी

बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के करम्बर गांव के खेतों में लगे किसानों के विद्युत मोटर पम्प को शुक्रवार की रात्रि चोरों ने दो स्थानों से चुरा लिया। आए दिन हो रही मोटर चोरी से क्षेत्र के किसानों में काफी दहशत व्याप्त हैं। वही कोई पुलिस कार्यवाही नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।
जानकारी हो कि ग्राम पंचायत करम्बर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष हरिओम सिंह व अमर नाथ गुप्ता के टयूबवेल घर के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें लगे मोटर पम्प को चोरों ने खोल लिया। इस बात की जानकारी सुबह जब लगी तो किसानों के होश उड़ गए। किसानों द्वारा अपने स्तर से खोजबीन करने के साथ ही इसकी सूचना खेजुरी थाने को दी गई। लेकिन अब तक न तो पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया न ही एफ आई आर की गई।
जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश हैं लोगो ने बताया कि अब तक इस गांव से कई दर्जन मोटर पम्प चोरी हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया। गांव के लोगों ने बताया कि इसके पहले भी अवधेश सिंह, सुशील राजभर, रामचंद्र राजभर, सुशील श्रीवास्तव आदि का भी चोरो ने मोटर पम्प चुरा लिया। पुलिस द्वारा एक भी चोरी का खुलासा नहीं किए जाने से गांव के लोगों में दहशत व पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

