Ballia : बलिया की शिल्पी यादव राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चमकीं, हुआ भव्य सम्मान समारोह

बलिया। राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी शिल्पी यादव को आदर्श नगर सागरपाली में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी एवं सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन नीरज सिंह गुड्डू ने शिल्पी यादव को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर केवल शिल्पी यादव ही नहीं, बल्कि खेल और समाज के क्षेत्र में योगदान देने वाले ब्यास यादव, संजय यादव, रेनू शर्मा और बिजली यादव को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अंबिका चौधरी ने कहा कि योगासन जैसे खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि जिले और प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिला रही है।
नीरज सिंह गुड्डू ने शिल्पी यादव की उपलब्धि को पूरे मंडल के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। समारोह में आजमगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद समीउल्लाह,अरविंद यादव, रोहित यादव, भैया संजय सिंह, सुधीर सिंह, प्रेम यादव, धर्म चौधरी, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, बबुआ सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

