Asarfi

Ballia : जमुना राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंज उठा राष्ट्रभक्ति गीत, गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

width="500"

बलिया। जमुना राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमुना राम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अंगद गुप्ता, जमुना राम मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य अरुणेंद्र मिश्रा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य ए.के. बघेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों व शिक्षकों के साथ मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया।


समारोह की शुरुआत तिरंगे झंडे को फहराने से हुई, जिसे समूह के चेयरमैन और प्रिंसिपल्स द्वारा संबंधित परिसरों में किया गया। राष्ट्रीय गान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल से भर दिया। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया।


जमुना राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक तुषार नन्द ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा दी।

उन्होंने छात्रों को शिक्षा और कड़ी मेहनत के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी प्रिंसिपल्स ने छात्रों और स्टाफ की मेहनत की सराहना की और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का समापन मिठाई वितरण और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *