Asarfi

Ballia : आरा-बलिया नई रेल लाइन का सर्वे अंतिम चरण में, 7 स्टेशन प्रस्तावित

width="500"

रेलवे बोर्ड को जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
बलिया।
आरा-बलिया को जोड़ने वाली 62 किलोमीटर लंबी बहुप्रतीक्षित रेललाइन का फाइनल सर्वे जल्द ही सामने आने वाला है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इस नई रेललाइन पर कुल सात स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव है। गंगा किनारे बसे यूपी-बिहार के दियारा क्षेत्र के लोग वर्षों से सुगम आवागमन की सुविधा से वंचित रहे हैं। विशेषकर बाढ़ और बरसात के दौरान इन क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में यह रेल परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।


इस रेललाइन को मंजूरी मिलने में करीब 55 वर्ष लग गए। कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन रेल मंत्री राम शुभग सिंह (तत्कालीन सांसद आरा) ने इसका प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह लंबे समय तक लंबित रहा। बाद में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयासों से परियोजना को गति मिली और सर्वे के लिए 78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। ‘गति शक्ति’ योजना के तहत बकुलहा-आरा वाया महुली मार्ग का भी सर्वे किया गया था, लेकिन दलदली जमीन मिलने के कारण रघुनाथपुर से आरा वाया नैनिजोर के नए मार्ग को हरी झंडी दी गई।


इस परियोजना के लिए जमीनी सर्वे के साथ जीपीएस सर्वे भी एक वर्ष से अधिक समय तक चला है और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। हाल ही में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग भी की है।

जल्द आने वाली है फाइनल सर्वे रिपोर्ट
इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन के पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि आरा बलिया नई रेल लाइन बनाने के लिए फाइनल सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड से जल्द ही आने वाली है। इसके तुरंत बाद विजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रेलवे लाइन निर्माण से नदी के दोनों तरफ की लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *