Asarfi

Ballia : … एक क्लिक, खाते से उड़ गए 5.37 लाख रूपये

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने पेंशन दस्तावेज के नाम पर उनसे 5.37 लाख रुपये ठग लिए। यह ठगी मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजकर की गई। जिसके जरिए उनके बैंक खाते से रकम निकाल ली गई।पीड़ित कृष्णदयाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को रेलवे अधिकारी बताया और व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। जिस पर भारतीय रेल का लोगो लगा हुआ था।

ठग ने उन्हें बताया कि इस एपीके फाइल को खोलकर अपनी पेंशन की स्थिति जांच लें।अन्यथा उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।विश्वास करके कृष्णदयाल सिंह ने उस एपीके फाइल को खोल दिया।फाइल खोलने के लगभग आधे घंटे बाद उनके खाते से अवैध लेनदेन शुरू हो गए।ठगों ने पांच बार में एक-एक लाख रुपये और छठी बार में 37,000 रुपये निकाले, इस प्रकार कुल 5,37,000 रुपये की ठगी की गई।पीड़ित कृष्णदयाल सिंह ने पुलिस बताया की उसी दिन अपने भतीजे की मृत्यु की खबर मिली थी।जिसके कारण वे तत्काल इन अवैध लेनदेन पर ध्यान नहीं दे पाए।

उन्हें ठगी की जानकारी 1 अप्रैल को हुई।जिसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैरिया थाने में एनसीआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने उक्त पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *