Asarfi

Ballia : 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, विपिन सिंह चितबड़ागांव थाने के प्रभारी बने

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह ने जनहित और प्रशासनिक हित में छह निरीक्षकों और आठ उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। कुल 14 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बैरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की कमान मिली है। थाना सुखपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरएस, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी पॉक्सो सेल, निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला को थाना खेजुरी से साइबर थाना, और निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एएचटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।


उपनिरीक्षकों में प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से दोकटी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुपम जायसवाल को थाना दोकटी से रेवती का थानाध्यक्ष, रत्नेश दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से सुखपुरा का थानाध्यक्ष, और राजू कुमार राय को थाना नरही से हल्दी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, राजेश बहादुर सिंह को रेवती के थानाध्यक्ष पद से प्रभारी एएचटी, दिनेश कुमार पाठक को चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष पद से प्रभारी डीसीआरबी, अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक, और अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *