You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हल्दी थाना क्षेत्र की घटना, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं।
घटना सोमवार रात करीब 11ः30 बजे की बताई जा रही है। हल्दी थाने की पीआरबी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान ग्राम भरसौता निवासी आयुष सिंह के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।

बताया गया कि आयुष एक मांगलिक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान हल्दी चट्टी पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *