You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : क्षतिग्रस्त पुलिया बनी मौत का कारण, नहर में गिरे दो भाई, एक की मौत

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर छितौना ग्राम पंचायत अंतर्गत तुर्तीपार पंप कैनाल पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया सोमवार शाम दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। पुलिया से बाइक समेत नहर में गिरे दो सगे भाइयों में से एक को तो राहगीरों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा भाई पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी तलाश के बाद किशोर का शव एक किलोमीटर दूर नहर में मिला।
नवरंगिया दलित बस्ती निवासी अमित कुमार (22) और उसका छोटा भाई आदित्य (13) पुत्र रामआसरे सोमवार को ननौरा गांव में एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम करीब सात बजे वापस लौटते समय छितौना हेड के पास पुलिया पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तुर्तीपार पंप कैनाल में गिर गई।


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमित को नहर से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली, लेकिन आदित्य पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना मिलने पर उभांव और नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और फोन के माध्यम से कैनाल की जल आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद आदित्य का शव और बाइक घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कमरौली नहर फाटक के पास बरामद हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन आदित्य को लेकर नगरा पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


बताया गया कि मृतक के पिता रामआसरे मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। आदित्य सबसे छोटा था और गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बड़ा भाई अमित बीए की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि उससे छोटा भाई आकाश इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *