बलिया। कन्याकुमारी से श्रीनगर कश्मीर तक करीब 25 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले संत श्री विज्ञानानंद जी महाराज मंगलवार को बलिया पहुंचे। यात्रा के दौरान अब तक देश के 216 जिलों का भ्रमण पूरा किया जा चुका है।
18 जुलाई को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न राज्यों और जिलों से होते हुए मंगलवार को बलिया के मिड्ढा पहुंची। यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और सामाजिक एवं आध्यात्मिक संदेश को पहुंचाना है। संत श्री विज्ञानानंद जी महाराज की यह यात्रा कुल करीब 40 हजार किलोमीटर की बताई जा रही है, जो कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर कश्मीर तक जाएगी। बलिया प्रवास के बाद यात्रा 7 अक्टूबर की सुबह 9 बजे देवरिया के लिए प्रस्थान कर गई।
