
बलिया। शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को एसोसिएशन की आम सभा की बैठक सनबीम स्कूल, अगरसंडा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. कुंवर अरुण सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक में कराटे खेल को जनपद में और अधिक बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों के हित में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा खेल के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष अरुण सिंह गामा, सचिव एलबी रावत, उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव, संयुक्त सचिव कमल यादव, कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, मिडिया प्रभारी शशिकांत ओझा, लीगल एडवाइजर प्रदीप गुप्ता, पंकज सिंह, तरुण सक्सेना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

