Ballia : द होराइजन स्कूल में प्रशासिका एवं प्राइमरी विंग इंचार्ज की नियुक्ति

बलिया। द होराइजन स्कूल गड़वार में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह द्वारा नीलम सिंह को स्कूल की प्रशासिका और मेनका सिंह को प्राइमरी विंग की इंचार्ज नियुक्त किया गया।
नीलम सिंह को 22 वर्षों के अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह विद्यालय के छात्रों को अनुशासन और नई ऊर्जा के साथ शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रधानाचार्य एस सिंह ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों से अवगत कराया। सभी अध्यापकों और कर्मचारियों ने नीलम सिंह और मेनका सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

