You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में सैनिक भर्ती केंद्र की मांग : पूर्व सांसद ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

width="500"

बैरिया (बलिया)। पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बलिया में सैनिकों के लिए भर्ती केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है। साथ ही रक्षा मंत्री के रूप में बलिया आने का उन्हें निमंत्रण भी दिया है। जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक जवाब दिया है। कहा कि बहुत जल्द बलिया आऊंगा। बलिया के विकास के लिए अपने मंत्रालय से कई योजनाओं की घोषणा भी करूंगा।
पूर्व सांसद ने बताया कि प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ बलिया की राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में उनसे विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिस पर उन्होंने पूरी दिलचस्पी दिखाई। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अगला विधानसभा चुनाव भी मोदी व योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तीन चौथाई बहुमत से योगी सरकार बनेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्य की सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां देश की एक बड़ी आबादी रहती है। वहां कानून व्यवस्था कायम रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। जिसे योगी जी बखूबी निभा रहे हैं।
पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि लगभग 2 घंटे तक मेरी और रक्षा मंत्री के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हर मुद्दे पर रक्षा मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण से मैं काफी अभिभूत हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *