Ballia : जमीन बेचने वाले विक्रेता को मनबढ़ों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में शनिवार की रात जमीन मनबढ़ो को न बेचने को लेकर एक पक्ष के चार लोगों ने मिल कर दसरे को जमीन बेचने वाले विक्रेता को मार पीट कर घायल कर दिया। जिसमें शिवम सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मधुबनी घायल हो गए। घटना की तहरीर बैरिया पुलिस को पीड़ित ने दिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर हरिचरण यादव ने बताया कि मधुबनी निवासी शिवम सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात में करीब 10ः30 बजे मधुबनी निवासी विवेक सिंह उर्फ विक्की, भूषण सिंह, नीरज सिंह उर्फ बजरंग सिंह, विक्की सिंह उर्फ गेंदा, मार्शल सिंह पुत्र दिनेश निवासी मधुबनी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए कहा कि तुमने जो जमीन बेचा है। हम लोगों को क्यों नहीं बिक्री किये। तो पीड़ित ने बताया कि जहां मुझे मेरी जमीन की कीमत ज्यादा मिला उसको मैं अपने जमीन बिक्री किया हूँ। इसी बात को लेकर उक्त सभी आरोपियों ने लाठी डंडे लात मुक्के से पीड़ित की पिटाई कर दी।
घटना के समय पीड़ित की मां कुमकुम देवी व पत्नी बंटी सिंह छुड़ाने आई तो उन्हें भी मनबढ़ो ने धक्का दे दिया जिससे दोनो को चोट लग गई।
उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।मामले में विवेक सिंह उर्फ विक्की, नीरज सिंह उर्फ बजरंग,विक्की सिंह उर्फ गेंदा व मार्शल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास में लगी है।

