ballia : भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह ने दलित समुदाय के बीच मनाया रक्षाबंधन

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)। पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री भरत सिंह की पुत्री भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह ने रक्षाबंधन का त्यौहार शनिवार को दलित बस्ती में दलित समुदाय के लोगों के बीच मनाया। जिसमें दलित वर्ग के भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। मुंह मीठा कराया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इसी क्रम में विजयालक्ष्मी सिंह इब्राहिमाबाद नई बस्ती व बैरिया के दलित बस्ती में सैकड़ो लोगों के बीच जाकर रक्षा सूत्र बांधा और भाजपा के नीतियों रीतियों और सिद्धांतों को लोगो को बताया। क्षेत्र में यह पहला अवसर है कि जब कोई भाजपा नेता दलित भाइयों के बस्ती में जाकर उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया हो। विजयालक्ष्मी का यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

