Ballia : रागिनी सिंह चौहान को मिली सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव की कमान

बलिया की बेटी को पार्टी में मिला अहम दायित्व, मिशन 2027 को आगे बढ़ाने का संकल्प
बलिया। बलिया जिले के बेल्थरारोड निवासी कुमारी रागिनी सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विशेष निर्देश पर यह मनोनयन किया गया है।

पार्टी का मानना है कि महिलाओं को संगठन में नेतृत्व की भूमिका देकर समाज में उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त आंदोलन खड़ा किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से रागिनी सिंह चौहान को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रदेश व देश भर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध एक मजबूत आवाज़ उठाई जा सके।
जानकारी देते चले कि रागिनी सिंह चौहान लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ नेत्री भी रही है और जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए रागिनी सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी। हम पूरे देश में अभियान चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ेंगे। मिशन 2027 को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।

