You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2.0 का हुआ शुभारंभ

width="500"

बलिया। विद्यार्थियों के भीतर छुपी ऊर्जा एवं उनकी बौद्धिक प्रतिभा को निखारने हेतु सनबीम स्कूल अगरसंडा में दो दिवसीय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2.0 -2025 का आयोजन किया गया है। शनिवार को मुख्य अतिथि जिला शतरंज संगठन के सचिव उमेश सिंह द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की एवं सफल होने की शुभकामनाएं दी।


बता दें कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों क्रमशः नागाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, शेमुशी विद्यापीठ, डी सेट, होली क्रॉस, आरके मिशन, लिटिल फ्लावर, विहान विद्यापीठ (कोच राजू खां), इनविक्टस इंटरनेशनल, पिनेकल स्कूल, द होराइजन आदि के क्रीडार्थियों ने विभिन्न आयुवर्ग में प्रतिभाग किया है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन सभी खिलाड़ियों ने अपने खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन चीफ आर्बिटर आदित्य द्विवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रीति गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *