You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : द होराइजन स्कूल में बच्चों ने मनाया डाक्टर्स डे

width="500"

बलिया। द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर गड़वार मंगलवार को डॉक्टर्स डे बच्चों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर जीव विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक निशान्त श्रीवास्तव एवं मेनका सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों का एक समूह डॉक्टर अनिल सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अविनाश गुप्ता तथा तोषिका सिंह से मिला और उन्हें सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने डॉक्टर कों सम्मानित करने के साथ साथ कुछ प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने सुन्दर तरीके से जवाब दिया और समझाया। इस अवसर पर बच्चों ने डॉक्टरों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भगवान का रूप बताया।
डॉक्टर अनिल सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है। वे लोगों को नई जिंदगी देते हैं और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने सभी डॉक्टर्स कों हार्दिक शुभकामनायें दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *