Ballia : पीएम मोदी के 11 साल की उपलब्धियों को लेकर संकल्प सभा का आयोजन

बलिया। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी की अध्यक्षता में नगर मण्डल द्वारा नया चौक स्थित साहू लॉज पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर आयोजित संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संकल्प सभा को संबोधित किया। मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य योगेश कुमार सिंह ने पीएम मोदी के 11 साल की उपलब्धियों को बताया।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री श्याम बाबू रौनियार द्वारा किया गया। कार्यकम में सुनीता श्रीवास्तव, संजीव कुमार डंपू, मनोज श्रीवास्तव, अवनीश शुक्ला, राजेश गुप्ता, घनश्याम जौहरी, अजीत वर्मा, अभिजीत सिंह, विवेक पाठक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

