You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मायके से ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

width="500"

बांसडीह (बलिया)। बलिया बांसडीह मार्ग पर बुधवार रात मायके से ससुराल जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। प्रेमशीला देवी पत्नी भूलन राजभर, निवासी ताहिरपुर अपने मायके शिवरामपुर से अपनी बहन के लड़के रमेश के साथ अपने ससुराल ताहिरपुर जा रहीं थी। इसी बीच रास्ते में बांसडीह महाविद्यालय के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हुए और प्रेमशीला बाइक से नीचे गिर पड़ी। जैसे ही वह सड़क पर गिरीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की खोज व घटना की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *