You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सीडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

width="500"

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन,लखनऊ से प्रदेश में 39 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों, अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण तथा 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय के लिए प्रति छात्र-छात्रा की 1,200 की धनराशि उनके अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया।

इसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने सजीव प्रसारण को देखा एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बेहतर शिक्षा-उन्नत भविष्य कार्यक्रम में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल तथा जिला समन्वयक शिव सौरभ गुप्ता, सतेंद्र राय, ओपी सिंह व अजीत पाठक एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चें व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *