You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रेमी के घर पहुंची बस्ती जिले की प्रेमिका ने खायी जहर, शादी का है मामला

width="500"

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर प्रेमी उसे लेकर निजी अस्पताल पर पहुंचा। यहां हालत और गंभीर होने पर उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक की बस्ती जनपद की रहने वाली युवती से सोशल साइट के जरिये पहले दोस्ती हुई। बताया जा रहा है कि बस्ती से कई बार युवती अपने प्रेमी के घर आ चुकी है। शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर शुक्रवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहंुची। प्रेमी ने शादी से इन्कार किया तो उसने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पकड़ी पुलिस ने प्रेमी को थाने पर बैठा लिया। बाद में समझा-बुझाकर थाने से छोड़ दिया।
शनिवार की रात में प्रेमिका फिर प्रेमी के घर पहंुची और शादी के लिए दबाव बनाया। अनबन होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़के और लड़की दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों में अनबन हो गई। इस पर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *