You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लेखपाल निलंबित, आंगनबाड़ी नियुक्ति में फर्जी आय प्रमाण पत्र जारी करने का मामला

width="500"

बलिया। आंगनबाड़ी नियुक्ति में दो आवेदिकाओं को फर्जी आय प्रमाण जारी करने वाले लेखपाल को एसडीएम सदर ने निलंबित कर दिया है। सीडीओ ने मामले में आवेदिकाओं की नियुक्ति निरस्त करते हुए एफ़आईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए थे।
सदर तहसील के बेलहरी ब्लॉक के दो आंगनवाड़ी केंद्रों बजरहा औररेपुरा में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया था। सीडीओ ने प्राप्त शिकायत के आधार पर तहसीलदार सदर से मामले की जांच कराई थी। जिसमें तथ्य सामने आया कि उक्त केंद्रों की आवेदिका गुड़िया पत्नी मनीष कुमार (रेपुरा) एवं अमृता दुबे पत्नी आलोक कुमार दुबे बजरहा ने बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, जिसमें उनकी पारिवारिक मासिक आय 3800 से कम दर्शाई गई थी।

जांच में पाया गया कि दोनों आवेदिकाओं के परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में हैं और बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों को बनवाने में लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव क्षेत्र आमघाट, तहसील बलिया सदर की संलिप्तता रही है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर सीडीओ ने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि संबंधित आवेदिकाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने बताया कि लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *