You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पारंपरिक चैत्र महोत्सव का आयोजन, झूम उठे लोग, देखें वीडियो

width="500"

बेरूआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के प्रसिद्ध पारंपरिक चैत्र महोत्सव का आयोजन श्री शोक हरण नाथ सेवा समिति द्वारा असेगा में किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के समीप आयोजित हुआ। जिसमें जनपद के प्रसिद्ध लोकगीत गायक गायत्री ठाकुर सम्मान से सम्मानित स्वामीनाथ व्यास व सुरेन्द्र सिंह द्वारा दुगोला चैता मुकाबला प्रस्तुत किया गया। गायकों ने अपनी प्रस्तुति से क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा से आए दर्शकों को खूब झुमाया।

ज्ञात होगी क्षेत्र के शोक हरण नाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष भोजपुरी धरोहर चैत्र महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जाता है। जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के सामने कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि एवं सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एमएलसी बिच्छे लाल राजभर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आजाद ने कहा कि पूर्वांचल की पहचान चौत्र महोत्सव है साथ ही चैत्र मास देश के प्रत्येक किसान, व्यापारी, मजदूर सबके लिए समृद्धि का संदेश लेकर आता है।जिसको जीवंत रखने के लिए हमारे किसान व्यवसाय एवं प्रत्येक व्यक्ति इस खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस तरह के आयोजनों से अपनी परंपराएं जीवंत रहती हैं।


विशिष्ट अतिथि एमएलसी बिच्छे लाल राजभर ने कहा कि चैत्र महोत्सव जैसे कार्यक्रम हमारे सनातन धर्म के नए वर्ष की शुरुआत का इजहार करते हैं चौत्र मास से पूरे भारतवर्ष का नव वर्ष का प्रारंभ होता है और यह महोत्सव अपने भोजपुरी समाज का पसंदीदा और सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले लोकगीतों में से एक है। श्री शोकहरण नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, सुनील सिंह, आशीष सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर किया।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह अनु, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, वीर बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष बांसडीह सुनील सिंह चिरूकी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरजू साहनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बांसडीह मुन्ना सिंह, प्रधानाचार्य आशीष सिंह आदि सैकड़ो लोग रहे। संचालन सुरेंद्र सिंह मुन्ना व सबके प्रति आभार व्यक्त सुनील सिंह ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *