Ballia : सीताकुंड ढाले के पास पुलिस को मिली कामयाबी, वांछित अपराधी गिरफ्तार

बलिया। हल्दी थाना पुलिस पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया।
हल्दी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीताकुण्ड ढाले के पास सड़क किनारे से अभियुक्त राजेश साहनी पुत्र अशोक साहनी उर्फ मुन्ना साहनी निवासी नवकागांव बबुरानी थाना हल्दी जनपद बलिया को धर दबोचा। इस दौरान अभियुक्त के पास से पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद विधिक कार्रवाई में जुट गयी।

