You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आज पढ़ाई में किया गया श्रम, कल दिलाएगी आपको सफलता: बोले संजय मिश्रा

width="500"

शक्ति स्थल स्कूल पर वार्षिक परीक्षा फल का हुआ वितरण
बलिया।
स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर वार्षिक परीक्षा फल का वितरण संपन्न हुआ। वार्षिक परीक्षा फल वितरण के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरे मनोयोग से श्रम करने के लिए कहा। श्री मिश्र ने कहा कि आप छोटे बच्चे ही कल के देश के भविष्य हैं इसलिए आपका समुचित, शैक्षिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होना आवश्यक हैं।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि आज पढ़ाई में किया हुआ श्रम कल आपको सफलता की ऊंचाई पर ले जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रातः काल अपने पाठ्यक्रम को याद करना चाहिए इसमें निरंतरता रहने से विद्यार्थी अपने विषयों में तेज होता जाता है। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की तथा पढ़ाई में कठिन परिश्रम करने की बात कही। इस अवसर पर ओमप्रकाश त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, दुर्गा उपाध्याय, नीलू श्रीवास्तव, कुमारी शिवानी, पूजा तिवारी, अतुल पांडेय, कुमारी तस्मिया, सुनील कुमार पर्वत, पीयूष कुमार वर्मा, हरिवंश प्रसाद, आशीष कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहें। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने किया एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त नीलू श्रीवास्तव ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *