You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

width="500"

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 21 तारीख को अपने घर से दवा लेने बाहर बाजार गयी हुई थी। घर मे मेरी 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे पकड़ कर पास की झोपड़ी में ले गया। जहां उसने मेरी बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसके विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। घर वापस लौटने पर जब मैंने अपनी बेटी से उसकी हालत देखकर पूछा तो उसने रो रो कर सारी बात बताई। इस बात की युवक के घर पर शिकायत करने पर उसके चाचा ने कहा कि मेरे भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दो और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में महिला ने घटना के दिन ही पुलिस से घटना के संबंध में शिकायत की। जिसके बाद मामले को लेकर थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में तीन दिन तक पंचायत चलती रही। इसके बाद भी जब पीड़ित पक्ष किसी प्रकार के प्रलोभन व दबाव में नही आया तो पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *