
बैरिया (बलिया): शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर पर तैनात सुघरछपरा निवासी प्रधानाध्यापक जय कृष्ण यादव का निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। वहीं, घर-परिवार में करुण-क्रंदन व चीत्कार मचा हुआ है। उधर, प्रधानाध्यापक जय कृष्ण यादव के असामयिक निधन पर शिक्षक जगत ने ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति एवं परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रधानाध्यापक अजय तिवारी,प्रदीप दूबे,विमलेश कुमार,शशि यादव,कुलदीप सिंह रिंकू,शिक्षा मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,अखिलेश पाण्डेय,राधेश्याम पाण्डेय आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।

