Ballia : बस चालक ने दिखायी समझदारी, छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो मनचले धराये, सात फरार

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र की एक छात्रा से मनचलों द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सात मनचलें भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्कूल बस से अपने घर जा रही थी। जिसका पीछा तीन बाइक सवार नौ मनचले ने बस के पास से बाइक चलाते हुए छात्रा से छींटाकसी करने लगे। चालक ने मनचलों को मना किया किन्तु मनचलों ने चालक को धमकाने लगे।
चालक स्थिति को भांप गया और समझदारी दिखाते हुए 12 किमी की दूरी तय करने के बाद अपने गांव की चट्टी पर बस रोक कर इसकी जानकारी मौजूद ग्रामीणों को दी। जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने मनचलों को दौडाकर पकड़ना शुरू कर दिया और दो मनचलो को लोगों ने पकड़ भी लिया। बाकी सात मौका देख फरार हो गए। घटना की जानकारी बस चालक समेट लोगों ने गड़वार थाना के ताखा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को लेकर चली गयी तथा आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

