You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में मनबढ़ई : रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी टैक्स मांग रहे तीन युवकों पर मुकदमा

width="500"

बैरिया (बलिया)। मनबढ़ई के साथ हथियार से लैस होकर रंगदारी टैक्स मांगने के लिए बैरिया के स्वाद रेस्टोरेंट में घुसे तीन लोगों के खिलाफ रेस्टोरेंट के संचालक धीरेंद्र सिंह बड़क निवासी बैरिया ने बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शनिवार की देर रात बहुआरा के तीन युवक हथियारों से लैस होकर देर शाम रंगदारी टैक्स मांगने के लिए रेस्टोरेंट में चले गए। जहां रेस्टोरेंट संचालक नहीं थे। उक्त युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। तब तक सूचना पर संचालक पहुंच गए और उन्होंने फोन करके 112 नंबर पीआरवी वैन को बुलाया और उसमें से एक युवक आलोक सिंह निवासी बहुआरा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शेष दो लोग भागने में सफल हो गए।
रविवार को बैरिया पुलिस ने धीरेंद्र सिंह के तहरीर पर आलोक सिंह पुत्र भीम सिंह, मनीष सिंह पुत्र किशुन सिंह तथा मनीष सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी बहुआरा के खिलाफ रंगदारी टैक्स मांगने का मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि धारा 352,351(3) व 308(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश जारी है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह मनबढ़ई बर्दाश्त नही की जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *