Asarfi

दिल्ली में जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

width="500"

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ विधि कार्यक्रम दिल्ली में संपन्न कराया गया।
स्वामी विवेकानंद अस्पताल एवं योग संस्थान के प्रांगण में आयोजित अभिनंदन एवं संगोष्ठी का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट ने अपने प्रस्तावना उद्बोधन में दिल्ली सर्ववर्गीय समाज के सामाजिक, राजनैतिक भागीदारी, भौगोलिक जनसंख्यात्मक एवं सामाजिक समस्या पर विचार व्यक्त करते हुए अन्य प्रदेशों से आए हुए राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व का शाल डालकर आतिथ्य सम्मान किया एवं भाजपा की वैश्य नेत्री, दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया, शपथ ग्रहण कराया और अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।

चलो- दिल्ली, चलो – दिल्ली का दिया जाएगा नारा
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी ने आगामी देश की राजधानी में होने वाली राजनीतिक चेतना रैली की पृष्ठभूमि को रखते हुए देश में किस प्रकार से इसको सफल बनाने के लिए चार स्तरीय इकाइयों का गठन किया जाएगा। जिसमें एक राष्ट्रीय स्तर पर , दूसरा प्रादेशिक स्तर पर, तीसरा क्षेत्रीय स्तर पर और चौथा जिला स्तर पर राजनीतिक रैली के समन्वय टीम, संयोजक और उसकी एक बड़ी टीम का चयन किया जाएगा। जिनके माध्यम से दिल्ली के अंदर लाखों लोगों को पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। चलो- दिल्ली, चलो – दिल्ली का नारा दिया जाएगा और समाज के राजनीतिक, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक उत्थान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी राजनीतिक दलों पर, केंद्र की वर्तमान सरकार पर, राज्य की वर्तमान सरकारों पर कलवार कलाल समाज के सभी समस्याओं के समाधान हेतु दबाव बनाने का काम किया जाएगा।

कलचूरी समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास इस चेतना रैली के माध्यम से किया जाएगा राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल ने सभी विषयों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी दिल्ली के समाज सेवियों को एकजुट होकर दिल्ली में जायसवाल समाज के उत्थान के कार्य करने आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ जायसवाल मुंबई, (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) विजय कुमार भगत, पूर्व मेयर, अजय कुमार जायसवाल, मीनाक्षी जायसवाल, सुषमा जायसवाल, सच्चिदानंद जायसवाल, शिवजी जायसवाल, बृजेश गुप्ता, भीम जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, राकेश रंजन जायसवाल, झांसी से पधारे हुए अनूप शिवहरे जी देहाती, उत्तर प्रदेश गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष पूर्व विधानसभा में चुनाव लड़े हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद जायसवाल एवं सैकड़ों प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे। आभार अजय जायसवाल चेयरमैन दिल्ली ने व्यक्त किया।

श्रीपाद यशो नाइक ने बैठक के लिये दिया हाल
अगले दिन केंद्रीय शीर्षक नेतृत्व अपनी कलचुरी समाज के सिरमौर श्रीपाद यशो नाइक से मुलाकात कर राजनीतिक सामाजिक विषयों पर पारस्परिक चर्चा कर, उनसे एक निरंतर होने वाली दिल्ली में बैठकों के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया। मंत्री ने कहा मेरा एक हाल जिसमें 40 लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था है, आप उसे समाज के उत्थान के लिए होने वाली बैठकों के लिए उपयोग कर सकते हैं। जुड़ेगा समाज – बढ़ेगा समाज- शक्तिशाली होग देश। जायसवाल शक्ति – वैश्य शक्ति है, राष्ट्र शक्ति है। इस भावना से आप सब अगर कार्य करें तो मुझे बड़ी खुशी होगी। समाज में समन्वय बनाकर एक दूसरे का सहयोग कर हमें आगे बढ़ाना है। ऐसे विचार से मंत्री ने हमें अवगत कराया और हमें कार्य करने का सकारात्मक सलाह भी दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *