Asarfi

Ballia : आर्यन कुमार यादव को मिली ‘आधी खुशी‘, पुलिस को बोले थैंक्यू

width="500"

बलिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाले गयी धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।
पुलिस के अनुसार 19 नवंबर 2024 का वादी मुकदमा आर्यन कुमार यादव पुत्र अरविन्द कुमार यादव निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वादी मुकदमा के केनरा बैंक के खाते से 24 मई 2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से 140288 रूपये स्थानान्तरण कर लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल मंे जुट गयी। इसी क्रम में 24 फरवरी को वादी आर्यन कुमार यादव के केनरा बैंक के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि कुल 50000 रूपये को वापस करा दिया गया है। शेष धनराशि वापस कराने हेतु निरन्तर प्रयास जारी है। आर्यन कुमार यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *