You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस ने पीड़िता को लौटाये 83 हजार रूपये

width="500"

बलिया। साइबर सेल टीम ने पीड़िता के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 83000 रूपये उसके खाते में वापस कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2023 का शिकायतकर्ती विनिता सिंह पत्नी सुधीर सिंह निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ती के पति के सेन्ट्रल बैंक खाते से 11 दिसंबर 2023 को क्रमशः 50000 रूपये व 33000 रूपये कुल 83000 रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था।
पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप 19 फरवरी को शिकायतकर्ती विनिता सिंह के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल 83000 रूपये वापस कराया गया। शिकायतकर्ती विनिता सिंह द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *