You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई

width="500"

बलिया। महिला उत्पीड़न की घटना, प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाए। उक्त बातेें उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने गुरूवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस, कुंवर सिंह चौराहा में महिला जनसुनवाई के दौरान कहीं।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरकार के मंशानुरूप उप्र राज्य महिला आयोग, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटना या प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्तर पर लापवाही न बरती जाय। महिला जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। जनसुनवाई में अधितर मामले दहेज, भूमि विवाद तथा घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *