You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खरीद हत्याकांड : एक महिला समेत पांच और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

width="500"


11 नामजद के सापेक्ष अब तक 10 अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी
सिकंदरपुर (बलिया)।
थाना क्षेत्र के खरीद में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से एक महिला समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। कुल 11 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं इनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया गया है। बीते गुरुवार को जमीनी विवाद में लामबंद हो एक दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से वार कर अनिल यादव और पंकज यादव की निर्मम रूप से हत्या कर दी थी। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत 11 नामजद सहित कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीरज यादव पुत्र रामजीत यादव, धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष पुत्र रामजीत यादव और निरन्जन यादव पुत्र रामजीत यादव निवासीगण ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर को भरथाँव मार्ग स्थित विवेकानन्द स्कूल के पास से रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इनके पास से एक अदद तमंचा और खोखा कारतूस सहित हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया है। वहीं अभियुक्त निरंजन यादव की निशानदेही पर लोहे का रम्मा बरामद करने में सफलता पाई। घटना के वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता सुरेश चौधरी पुत्र स्व कपिलदेव चौधरी (66 वर्ष) और लालसा देवी पत्नी नन्दलाल यादव (48 वर्ष) निवासीगण ग्राम खरीद खरीद दरौली मार्ग तिराहे से सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि नीरज यादव और निरंजन यादव पुत्रगण रामजीत यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी इनके खिलाफ दो दो मुकदमा दर्ज है।।जबकि धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष के विरुद्ध भी एक साल पूर्व मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रनि विकास चन्द पाण्डेय, उनिचन्द्रप्रकाश कश्यप, प्रशिक्षु उनि नीरज यादव, प्रशिक्षु उनि मधु शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


डीआईजी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
पुलिस उपमहानिरीक्षक (आजमगढ़) सुनील कुमार सिंह अपराह्न 4 बजे बहेरी चट्टी स्थित घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस जघन्य घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं। घटना से संबंधित अब तक जो भी साक्ष्य मिले हैं उसपर हर एंगल से छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका भी खुलासा होगा

रमेश जायसवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *