Ballia : क्षेत्राधिकारी ने भीमपुरा थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में 07 फरवरी 2025 को क्षेत्राधिकारी रसडा मो. फहीम कुरैशी द्वारा थाना भीमपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उ० नि० राहुल यादव के नेतृत्व में गार्द सलामी दी गयी। क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना चेक किया गया तथा थाना का मेस, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात थाना स्थानीय पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों से शस्त्र खोलने व बाँधने आदि की कार्यवाही गयी। थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का बीट बुक चेक करते हुए थाना भीमपुरा के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उ0 नि0 राजकेशर सिंह सहित थाना भीमपुरा के अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहें।

