You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : संगठित व शिक्षित हों, तभी समाज में मिलेगा सम्मान और पहचान : सुनील सिंह

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। आज जब तक किसी समाज या जाति के लोग संगठित व शिक्षित नही होंगे तब तक समाज में न तो उन्हें कही पहचान मिलेगा न सम्मान। उक्त बातें स्थानीय क्षेत्र के नारायणपुर में भासपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि आप सभी ईमानदारी के साथ यह पूरा प्रयास करें कि बच्चो को उच्च शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान भी बनाये। तभी जाकर समाज के साथ साथ देश का विकास होगा। समय काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है इसके साथ चलना होगा नहीं तो हम काफ़ी पीछे रह जायेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का सोच हैं कि जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक प्रदेश व देश का विकास संभव नहीं हैं। इसी सोच के साथ देश व प्रदेश की सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता की निष्ठा व जमीनी स्तर पर उसकी सक्रियता पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाती हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता हैं। इनके दम पर ही बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता हैं।
श्री सिंह ने बताया कि देश की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार सभी गरीबों को आवास दे रही हैं इसके सभी पात्र हर व्यक्ति हर हाल में आवेदन करे कोई इसका लाभ लेने से न छुटे इसके लिए आप सभी गांव गांव लोगो को बताने का काम करे। साथ ही श्री सिंह ने छोटी-बड़ी हर चुनाव में बढ़ चढ़ कर कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष अवधेश यादव, उमापति राजभर, संजय राजभर, मनोज राजभर, जगदम्बा राजभर, कौशल्या देवी, सुनीता राजभर, पुष्पा देवी, रमिता राजभर, प्रभावती देवी, हीरावती देवी आदि रहे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश यादव व संचालन उमापति राजभर ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *