Asarfi

Ballia : पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ ने बैरिया व दोकटी थाना क्षेत्र का किया भ्रमण

width="500"


अपराधियों पर नजर रखने और हर हाल में शराब की तस्करी रोकने के दिये निर्देश
बैरिया (बलिया)।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को बैरिया व दोकटी थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से अपराधियों पर नजर रखने और हर हाल में शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक पहले चांद दियर पुलिस चौकी गए। वहां पर कुछ पल रुकने के बाद मांझी घाट जय प्रभा सेतु के रास्ते बिहार सीमा का निरीक्षण किया। तदोपरांत जय प्रकाश नगर चौकी इलाके में उत्तर प्रदेश बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया, और भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट पर भी गए।

जहां लोकनायक को नमन करने के साथ ही ट्रस्ट पर मौजूद लोगों से वहां के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। जयप्रकाश नगर से निकलकर पुलिस उपमहानिरीक्षक दोकटी थाने पहुंच गए।जहां उन्होंने मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए मतहतो को निर्देशित किया। जयप्रकाश नगर से लालगंज होते हुए बीएसटी बांध के रास्ते टेंगरही होकर बैरिया थाने पहुंचे। जहां मतहतो से समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण के लिए उन्हें टिप्स दिए। वहां मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए प्रलिस उपमहानिरीक्ष ने कहा कि अपराध के मामले में सरकार की जीरो टालरेंस की नीति है। उसका पालन हर हाल में होगा। उन्होंने बैरिया थाने मे नए भवन के निरीक्षण के साथ-साथ मेष, कार्यालय, मलखाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चौकीदारों से बैरिया थाने में हाथ मिलाते हुए उनकी समस्याओं को सुना। उनका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हे भी निर्देश दिया कि की क्षेत्र में होने वाले हर गतिविधि को थाने पर बताएं। उन्होंने बैरिया थाने में तैनात दो फॉलवरों को बेहतर कार्य के लिए इनाम दिया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, कोतवाल बैरिया रामायण सिंह, निरीक्षक सुशील कुमार दूबे, थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह,उप निरीक्षक आरपी बिन्द सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
शिवदयाल पाण्डेय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *