You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : परिवार गया था बाहर, घर का देखरेख करने वाला ही निकला आरोपी

width="500"

बलिया। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3660 रुपये नगद बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार 20 मई वादिनी अपने पुरे परिवार के साथ दवा इलाज हेतु जनपद गोरखपुर के लिये गयी थी। घर की देखरेख हेतु अपने पड़ोस के लल्लु तुरहा पुत्र बड़क तुरहा को अपने मुख्य दरवाजे की चाभी दे दी थी। जब वह अगले दिन घर लौटी तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब थे। उन्होंने घर का देखरेख कर रहे लल्लु तुरहा पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गयी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाछिंत अभियुक्त मंतोष कुमार प्रसाद उर्फ लल्लु तुरहा पुत्र शिव प्रसाद उर्फ बड़का तुरहा निवासी रघुनाथपुर थाना बांसडीह रोड को रघुनाथपुर से आमघाट की ओर जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *