You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नरही डबल मर्डर: गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने गत देर शाम को सी जे एम के कोर्ट में किया पेश

width="500"


सी जे एम ने पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जेल
बलिया।
पहली जनवरी को नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रज्ञा स्कूल के पास गोलू वर्मा एवं प्रशांत नामक युवक को बादमाशों द्वारा टांगी एवं दाव से काट काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसमें सिकंदरपुर गांव की जनता द्वारा रोड जाम एवं आरोपितों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर काफी उग्र थे, जिसमें ईट पत्थर भी चले थे और पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करना पड़ा था। अगले दिन दोनों का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से एस ओ जी टीम एवं नरही थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से नरायनपुर गांव के आरोपी शिवम राय पुत्र उमेश राय को गिरफ्तार कर गत दिन देर शाम को सी जे एम पराग यादव के कोर्ट में पेश किया गया। जहां सी जे एम ने आरोपी से पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में चौदह दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दी है।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *