Asarfi

Ballia : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड को पुण्यतिथि पर किया गया याद

width="500"


बलिया।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं द्वारा बलिया कलेक्ट्रेट स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में 31 दिसम्बर 2024 को तहसील सिकन्दरपुर अन्तर्गत ग्राम-खरीद निवासी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा0 रामरक्षा गोंड जी की द्वितीय पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर अमर रहे के जोरदार नारे लगाये गये। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक सुमेर गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जैसे लोगों के स्वतंत्रता संग्राम गाथा से हमें प्रेरणा लेकर अपने देश की एकता और अखण्डता की रक्षा करने व अपने संवैधानिक अधिकारांे को प्राप्त करने के लिए सदैव सतत संघर्षरत् रहने की आवश्यकता है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के लिए गौरव प्रेरणास्रोत हैं जो अपने देश की आजादी के लिए अंग्रेजांे से अपनी जवानी के दिनों में संघर्ष करने का कार्य किये। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी की द्वितीय पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक सुमेर गोंड सहित मनोज शाह, सुरेश शाह, सुदेश मंडावी, श्रीपति गोंड, सिकन्दर गोंड, शंकर गोंड, शनि गोंड, लक्ष्मण गोंड व अरविन्द गोंडवाना आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *