Asarfi

Ballia : बच्चों को शिक्षा के साथ बनाये संस्कारवान, तभी होगा देश का विकास : बोले बड़ेलाल मौर्य

width="500"

बलिया। शिक्षा से संस्कार बनते हैं और संस्कार ही मानव को चरित्रवान बनाता है। चरित्रवान मानव ही परिवार ,समाज व राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेगा। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। उक्त बातंे एमपी जिला कुशवाहा सभा बलिया सभागार के प्रांगण में मासिक बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुशवाहा सभा बलिया बड़ेलाल मौर्य ने कही।

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान भी बनाए तभी जाकर समाज व देश का विकास होगा। बैठक के दौरान छात्रावास के विकास पर चर्चा हुई साथ ही जनपद में कुशवाहा समाज के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के बारे में चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रमिश कुशवाहा, महामंत्री राजकुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, आय-व्यव निरीक्षक विनोद वर्मा के साथ-साथ जिला प्रतिनिधि परमात्मा नंद कुशवाहा, प्रेम वर्मा, विश्राम वर्मा, भानु वर्मा, अजित वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बड़ेलाल मौर्य व संचालन राजकुमार मौर्य ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *