You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पूर्व मंत्री की प्रतिमा खंडित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। चितबड़ागांव थाना पुलिस पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की मूर्ति खंडित करने वाले प्रकरण का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को इसका खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि, 26 दिसम्बर को चितबड़ागांव थाने पर वादी ने सूचना दी कि 25/26 की रात्रि करीब एक बजे अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जननायक स्व. शारदानन्द अंचल की मूर्ति का सिर तोड़कर गायब कर दिया गया है।

सोमवार को चितबड़ागांव पुलिस ने अभियुक्त विशाल यादव पुत्र रामजी यादव निवासी रामपुरचिट, थाना चितबड़ागांव व विक्की पुत्र स्व. सिया राम यादव निवासी रामपुरचिट, थाना चितबड़ागांव को नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मूर्ति का टूटा हुआ अवशेष बरामद करने के साथ ही पूछताछ की गयी। ज्ञात हुआ कि दोनों अभियुक्त मनबढ़ किस्म के व्यक्ति व शराब पीने के आदी है। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल यादव पर पहले से भी कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *