You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पहली बार मिली महिला को नगर अध्यक्ष की कमान

width="500"

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद सभी विधानसभाओं में खुशी का माहौल व्याप्त है। बांसडीह, बैरिया, सिकंदरपुर, फेफना, बिल्थरारोड, रसड़ा व बलिया विधानसभाओं के मंडल प्रभारियों की घोषणा हो चुकी है। इसमें बलिया नगर अध्यक्ष की कमान महिला सोनी तिवारी को मिली है। इतिहास में पहली बार भाजपा ने महिला अध्यक्ष बलिया नगर को दिया है। सोनी तिवारी के नगर अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के महिला मोर्चा में खुशी का माहौल है।

सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे है। बताते चलें कि घनश्याम दास जौहरी, अभिषेक सोनी व राजेश गुप्ता को नगर अध्यक्ष की कमान मिल चुकी है। ये तीनों नगर अध्यक्ष वैश्य समाज से है। इनके पहले पप्पू पांडेय नगर अध्यक्ष हुआ करते थे। दीपचंद चौरसिया भी नगर अध्यक्ष रह चुके है। बड़े समय के बाद भाजपा ने नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर ब्राह्मण चेहरा के रूप में सोनी तिवारी को बैठाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *