You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

width="500"


लालगंज (बलिया)।
बीती रात पति से फोन पर कहा सुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर पंचायत निवासिनी गीता देवी पत्नी गौतम गोंड उम्र करीब 24 वर्ष शुक्रवार की रात करीब 10 बजे फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतिका के पति गौतम गोंड झारखंड में कही काम करते है शनिवार की देर शाम पति पत्नी का किसी बात को लेकर टेलीफ़ोन पर कहा सुनी हुई थी, उसके बाद कमरे में जाकर गीता देवी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद उस्मान, थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतिका अपने पीछे एक पुत्री कुमारी परी 2 वर्ष और एक पुत्र ऋषभ कुमार 2 वर्ष का है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *